UP Ration Card List – भारत सरकार ने भारत के गरीब नागरिको के लिए राशन कार्ड प्रोवाइड करती है। जो नागरिक अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है सरकार उन्हें इस राशन कार्ड के जरिए कम कीमत पर राशन देती है। जैसे: गेहू, चीनी, चावल, तेल आदि।
यदि उतर प्रदेश से है और आपने या आपके आस पास किसी ने भी UP Ration Card (गरीब वर्ग) के लिए अप्लाई किया है। आप नीचे दी जानकारी से UP Ration Card List में आपका नाम चेक कर सकते है। इसके साथ ही आप इस राशन कार्ड की पात्रता, स्टेटस, आदि भी चेक कर सकते है। चलिए विस्तार से जानते है UP Ration Card के बारे में।
UP Ration Card List देखें
यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए निम्नलिखित तरीको को फॉलो करें।
- UP Ration Card List चेक करने के लिए आपको national food security portal https://nfsa.gov.in/ पर जाना है।
- इसके होम पेज पर पहुंचने पर आपको Ration Card में Ration Card Details on State Portal पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- आपको अपने राज्य Uttar Pradesh को सेल्क्ट करना है, जिसके बाद आपको उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर redirect कर दिया जाएगा।
- इसके होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- आपको अपने जिले के ऊपर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक लिस्ट ओपन होगी, जिसके बाद आपको अपने टाउन को सेलेक्ट करना है।
- टाउन को सेलेक्ट करने के बाद आपके टाउन के सभी लोगो के राशन कार्ड की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- अब आपको राशन कार्ड वाले कॉलम में लिखी संख्या पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- इस लिस्ट में डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, कुल यूनिट और राशन कार्ड जारी ( डिजिटल हस्ताक्षर ) करने की तिथि लिखी होगी।
- इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी UP Ration Card List चेक कर सकते है।
- यदि आपका नाम लिस्ट में आ जाता है तो आप इसे डाउनलोड सेक्शन में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
UP Ration Card Eligibility List कैसे चेक करें?
आप UP Ration Card Eligibility List नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से चेक कर सकते है। जैसे:-
- राशन कार्ड लिस्ट में अपनी पात्रता चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश की खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है।
- अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा इसमें आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अपने राशन कार्ड की संख्या और कैप्चा डालना है।
- फिर आपको नीचे नीले रंग के बटन पर क्लिक करके OTP generate करना है।
- OTP आपके राशन कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आएगा।
- आपको OTP डालना है, जिसके बाद आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के पात्र है या नहीं ये चेक कर सकते है।
How to Check UP Ration Card Application Status
नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करने आप यूपी राशन कार्ड application status चेक कर सकते है।
- यूपी राशन कार्ड application status चेक करने के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर पहुंचकर आपको राशन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा, इसमें आपको राशन आई० डी०, और कैप्चा कोड डालना है।
- फिर नीचे नीले रंग के बटन पर क्लिक करना है और OTP generate करना है।
- OTP आपके राशन कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा।
- फिर आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई होने के बाद आपके राशन कार्ड आवेदन की स्थिति लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप 1 जनवरी 2022 के बाद अप्लाई किए राशन कार्ड का स्टेटस ही चेक कर सकते है।
How to Download UP Ration Card Form DigiLocker
- DigiLocker से राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है।
- आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना है।
- फिर Search Documents में जाकर Ration Card सर्च करना है।
- आपको अपनी Ration Card उत्तर प्रदेश वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके तुरंत बाद न्यू पेज ओपन होगा, इसमें आपको Get Document पर क्लिक करना है।
- DigiLocker अकाउंट में आपका राशन सामने आ जाएगा।
- आप Issued Document में जाकर अपना राशन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
Contact Details
- हेल्पलाइन नंबर: 1967/14445
- टोल फ्री नंबर: 1800 1800 150
यदि आपको ऑनलाइन UP Ration Card List चेक करने में कोई समस्या आ रही है तो आप ऊपर दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकते है।